Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मशहूर अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने की मुलाकात...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मशहूर अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने की मुलाकात...
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story