Begin typing your search above and press return to search.

Monsoon in Chhattisgarh: इन 6 जिलों में फटेंगे बादल, भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन दिनों अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर की बात की जाएं तो शनिवार को रूक रूककर बारिश हुई।

Monsoon in Chhattisgarh: इन 6 जिलों में फटेंगे बादल, भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Monsoon in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर की बात की जाएं तो शनिवार को रूक रूककर बारिश हुई। आज (रविवार) को भी सुबह से ही बादल छाये हुये हैं और तापमान में गिरावट है। हालांकि बाहर निकालने पर उमस वाली गर्मी से लोग परेशान जरुर हैं।

मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर शामिल है। इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान भीषण बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने Very heavy rainfall का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए मौसम विभाग की चेतावनी

एकनिम्म्र दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। जो चक्रवाती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण बिहार से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। लगभग 20°N के पास का कतरनी क्षेत्र अब औसत समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है।

शनिवार का तापमान जाने

शनिवार को लालपुर रायपुर में 32.5, माना एयरपोर्ट 32.0, बिलासपुर 32.0, पेंड्रा रोड 33.3, अंबिकापुर 33.8, जगदलपुर 28.5, दुर्ग 31.4, राजनांदगांव 30.0 रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक दो स्थानों भारी वर्षा दर्ज की गयी। प्रदेश के बिलासपुर तथा दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। शेष सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6°C ARG बलरामपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6°C KVK डुमरबहार में दर्ज किया गया।



Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story