Begin typing your search above and press return to search.

MCB CMO-Accountant arrested: CMO, लेखापाल गिरफ्तार, 33 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, जानिए पूरा मामला

MCB CMO-Accountant arrested: एमसीबी में पदस्थ नगर पालिका परिषद मनेद्रगढ़ के सीएमओ, लेखापाल को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा है।

MCB CMO-Accountant arrested: CMO, लेखापाल गिरफ्तार, 33 हजार रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

MCB CMO-Accountant arrested: छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एमसीबी में पदस्थ नगर पालिका परिषद मनेद्रगढ़ के सीएमओ, लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

दरअसल, प्रार्थी चन्द्रमणी वर्मा निवासी आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह सांई कन्स्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर के नाम से मनेन्द्रगढ़ में फर्म का संचालन करता है। उनके द्वारा नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 में रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 8 में सीसी सड़क निमार्ण कार्य किया गया है, जिसकी राशि 5.90 लाख रुपये भुगतान करने के एवज में सीएमओ नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ मो. इशहाक खान व प्रभारी लेखापाल (सहायक राजस्व निरीक्षक) सुशील कुमार के द्वारा 9 प्रतिशत कमीशन के रूप में 53,000 रूपये रिश्वत की मांग की थी।

पूर्व बिल के भुगतान की कमीशन नहीं दिये जाने पर उसके आगामी बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी प्रभारी लेखापाल (सहायक राजस्व निरीक्षक) सुशील कुमार द्वारा 20,000 रूपये ले लिया गया था।

आज 23 मार्च को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी सीएमओ मो. इशहाक खान एवं सुशील कुमार को शेष राशि 33,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story