CG में नदी में करंट से युवक की मौत, मछली पकड़ने बिछाया था करंट लगा जाल, पानी में पैर रखते ही हुआ हादसा
CG News: मछली पकड़ने के लिए एक युवक ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनियारी नदी में जाल के साथ करंट लगा दिया था। जैसे ही पैर पानी मे गया, करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

npg.news
बिलासपुर। मछली पकड़ने के लिए एक युवक ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनियारी नदी में जाल के साथ करंट लगा दिया था। जैसे ही पैर पानी मे गया, करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मनियारी नदी में करंट से युवक की मौत हो गई है। मछली पकड़ने के लिए करंट लगा कर खुद ही नदी में जाल बिछाया था। पानी में पैर रखते ही हादसा हुआ और मौके पर ही युवक की जान चली गई।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के मनियारी नदी में मछली पकड़ने गए ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। युवक ने मछली पकड़ने के लिए जाल में बिजली का तार लगाया था, और पानी में पैर रखते ही वह खुद करंट की चपेट में आ गया।
घटना ग्राम सूरीघाट के पास हुई। युवक ने नदी में जाल बिछाया था और उसमें करंट प्रवाहित किया था
ताकि मछलियां आसानी से पकड़ी जा सकें। पानी में उतरते ही युवक को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
