Begin typing your search above and press return to search.

Manendragarh Chirmiri Bharatpur News: प्रेम प्रसंग में महिला और उसके प्रेमी को दी सजा: मुंह पर कालिख पोतकर पहनाई जूतों की माला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Kalikh Potkar Pahnai Juto Ki Mala: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके प्रेमी को भरी पंचायत में सजा दी गई है। दोनों के मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें जूतों की माला पहनाई (Kalikh Potkar Pahnai Juto Ki Mala) गई। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

Manendragarh Chirmiri Bharatpur News: प्रेम प्रसंग में महिला और उसके प्रेमी को दी सजा: मुंह पर कालिख पोतकर पहनाई जूतों की माला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
X
By Chitrsen Sahu

Kalikh Potkar Pahnai Juto Ki Mala: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके प्रेमी को भरी पंचायत में सजा दी गई है। दोनों के मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें जूतों की माला पहनाई (Kalikh Potkar Pahnai Juto Ki Mala) गई। वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

अवैध संबंध के शक में दी सजा

यह पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। यहां अवैध संबंध के शक में ससुराल वालों ने महिला और उसके कथित प्रेमी को भरी पंचायत में सजा दी। इस दौरान दोनों के मुंह पर कालिख पोत दी गई। जब इतने में भी उनका मन नहीं भरा तो उन्हें जूतों के माला पहनाई गई। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। इधर पुलिस ने ससुराल पक्ष सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, बरेल गांव में रहने वाली सुशीला सिंह के पति को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही ओमप्रकाश पनिका के साथ अवैध संबंध है, जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था। 21 नवंबर को पति ने विवाद के बाद सुशीला को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह ओमप्रकाश के घर चली गई, जैसे ही इसकी भनक उसके ससुराल वालों को लगी तो वो उन दोनों को पकड़कर गांव के बीच चौराहे पर ले आए।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी

इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें सुशीला के ससुराल वालों ने उसका ओमप्रकाश के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों के मुंह पर कालिख पोत दी गई। जब इतने में भी उनका मन नहीं भरा तो उन्हें जूतों के माला पहनाई गई। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। इधर पुलिस ने ससुराल पक्ष सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Next Story