मैनपाट अग्निकांड: जलकर खाक हुई एक दर्जन से ज्यादा गुमटियां, एक साल बाद यह दूसरी घटना
CG News: छत्तीसगढ़ के कश्मीर कहे जाने वाले पर्यटन स्थल मैनपाट में एक दर्जन से गुमटियां जलकर खाक हो गई है। आगजनी की इस घटना में। दुकानदारों के कुर्सियां-टेबल समेत सभी सामान जल गए।

इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा।21 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ के कश्मीर कहे जाने वाले पर्यटन स्थल मैनपाट में एक दर्जन से गुमटियां जलकर खाक हो गई है। आगजनी की इस घटना में। दुकानदारों के कुर्सियां-टेबल समेत सभी सामान जल गए।
सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में बनी गुमटियों में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आगजनी से तकरीबन दर्जनभर गुमटियां जल गई। लकड़ियों और घास से बनी इन गुमटियों में स्थानीय लोग दुकानें लगाते थे। गुमटियों के साथ दुकानदारों का कुर्सी और दुकान का सामान भी जल गया है। मामला कमलेश्वरपर थाना क्षेत्र का है।
टाइगर प्वाइंट पर कई लोग गुमटियां बनाकर खाने का सामान बेचते है। रात करीब 11 बजे लोगों ने इन गुमटियों को जलते हुए देखा और संचालकों को सूचना दी। दुकान के संचालक मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घास और प्लास्टिक से बनी गुमटियों में तेजी से आग फैली और कतार में से बनीं गुमटियां आग की फाइल रही लपटों के बीच एक- एक धू धू कर जलने लगी।
आगजनी की इस घटना के कारण दुकानों में रखी कुर्सियां टेबल और खाना बनाने का सामान भी जलकर खाक हो गया। दर्जनभर से अधिक गुमटियों के जलने से यहां के दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है।
शरारती तत्वों पर गहरा रहा संदेह
आगजनी की इस घटना के पीछे शरारती तत्वों पर संदेह जताया जा रहा है। हालांकि इस बात की भी आशंका है कि ठंड से बचने जलाए गए अलाव को नहीं बुझाने से यह घटना हुई होगी। ग्रामीण राख के ढेर के बीच बचे सामानों को ढूंढते रहे।
इन दुकानदारों को हुआ नुकसान
आगजनी से शिवकुमार यादव, राजेश यादव, अनिल यादव, संजू यादव, कैलाश यादव सहित अन्य दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें फिर से कारोबार शुरू करने में काफी समय लगेगा।
टाइगर प्वाइंट मैनपाट का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां कई ग्रामीण परिवार पर्यटकों को चाय, भोजन, स्मृति चिन्ह बेचकर अपना गुजारा करते हैं। घास, लकड़ी और टीन से बनी इन अस्थायी दुकान मड़ई पर इनका सब कुछ निर्भर था। आय का सबसे बड़ा जरिया भी यही है।
बता दें तकरीबन एक साल पहले मैनपाट के गुमटियों में आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी के बाद संचालकों ने फिर से गुमटियां बनाकर दुकानें लगाई थीं। एक बार फिर गुमटियां आगजनी की भेंट चढ़ गई है।
