Begin typing your search above and press return to search.

Mahtari Vandana Yojana: महतारियों को फ़र्ज़ी पेमेंट: इस जिले में 20 हजार महतारियों के नाम काटे गए, जो इन्कम टैक्स भरने से लेकर समृद्ध फैमिली से थे

Mahtari Vandan Yojana Se Kate Nam: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना चलाया जा रहा है, जिसमें गड़बड़ घोटाला का मामला सामने आया है। दरअसल बस्तर जिले में 20 हजार ऐसी महिलाओं के नाम काटे गए हैं, जो इस योजना के लिए अपात्र थी।

Mahtari Vandana Yojana: महतारियों को फ़र्ज़ी पेमेंट: इस जिले में 20 हजार महतारियों के नाम काटे गए, जो इन्कम टैक्स भरने से लेकर समृद्ध फैमिली से थे
X

Mahtari Vandana Yojana

By Chitrsen Sahu

Mahtari Vandan Yojana Se Kate Nam: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना चलाया जा रहा है, जिसमें गड़बड़ घोटाला का मामला सामने आया है। दरअसल बस्तर जिले में 20 हजार ऐसी महिलाओं के नाम काटे गए हैं, जो इस योजना के लिए अपात्र थी।

20 हजार महिला हितग्राही का किया गया छटनी

दरअसल, जिले की 194510 महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ मिल रहा था। जब सूची की जांच कर हितग्राहियों का सर्वे किया गया तो इसमें गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। सर्वें में खुलासा हुआ कि जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं थी, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा था। ऐसे में बस्तर में 20 हजार महिला हितग्राही का छटनी किया गया है।

सूची का उद्यतन के बाद किया गया छटनी

महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज सिन्हा के मुताबिक, महतारी वंदन योजना के तय नियम अनुसार जो महिला करदाता है एवं जनप्रतिनिधि अथवा उनकी पत्नी है। अविवाहिता है शासकीय सेवक है ऐसे हितग्राही महिला योजना में सम्मलित नहीं हो सकती। लेकिन बस्तर जिले में 20 हजार से ज्यादा करदाता, जनप्रतिनिधि और अविवाहित महिलाओं के नाम महतारी वंदन योजना की लिस्ट में शामिल थे। सूची का उद्यतन के बाद लगभग 20 हजार महिला हितग्राही का छटनी किया गया है।

शुरु में 194510 महिलाओं का नाम था योजना में शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, महतारी वंदन योजना में बस्तर जिले में योजना की शुरुआत में 194510 महिलाओं के नाम सम्मलित किए गए थे। जब सूची की जांच कर हितग्राहियों का सर्वे किया गया तो इसमें गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी बस्तर और बकावणेड ब्लॉक में हुई है। सर्वें में खुलासा हुआ कि जो महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं थी, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल रहा था।

5 अक्टूबर को जारी हुई थी 20वीं किस्त

बता दें कि 5 अक्टूबर को जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आए थे, तभी उन्होंने महतारी वंदन योजना कि 20वीं किस्त जारी की थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान 64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं के खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपए सीधे उनके खाते में डाले थे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story