Begin typing your search above and press return to search.

कृषि उपज मंडी अफसर गिरफ्तार: महिला अफसर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल

CG Crime News: महिला अफसर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने कृषि उपज मंडी के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मंडी अफसर पर आरोप है,शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से संबंध बनाए और उसके बाद दूरी बना ली। मामला कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कृषि उपज मंडी अफसर गिरफ्तार: महिला अफसर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा। 20 फरवरी 2026|छत्तीसगढ़ कोरबा पुलिस ने कृषि उपज मंडी के अधिकार को महिला अफसर से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से संंबंध बनाए, जब महिला अफसर ने शादी के लिए कहा तो अधिकारी ने दूरी बना ली।

कोरबा पुलिस ने गुरुवार को कृषि मंडी अधिकारी को रेप के मामले गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर महिला अधिकारी से शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से शादी करने से साफ इंकार दिया। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

कृषि उपज मंडी अधिकारी राहुल साहू (33) और महिला अफसर की ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। कटघोरा में पदस्थ रहते हुए राहुल ने शादी का वादा कर महिला अफसर से कई बार संबंध बनाया। पीड़िता महिला अफसर वर्तमान में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पदस्थ है। महिला अफसर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है, 6 फरवरी को दोनों शादी करने वाले थे। राहुल ने मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

वर्ष 2018 में दोनों की ट्रेनिंग के दौरान दोनों अधिकारियों की पहचान हुई। एक दूसरे को मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। राहुल साहू ने शादी का वादा किया। 2024-25 में राहुल कटघोरा में पदस्थ था। पीड़िता भी यहीं पदस्थ थी।

इस दौरान राहुल ने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए। जब भी महिला अधिकारी शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था। लगातार दबाव बनाने पर अधिकारी ने जल्द शादी करने की बात कही। अचानक उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया।

रायगढ़ के घरघोड़ा से हुई गिरफ्तारी

पीड़िता महिला अफसर ने कटघोरा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है। 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी अफसर ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा, पीड़िता की शिकायत पर कृषि उपज मंडी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story