Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund News: मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की मिली लाश, चेहरे और माथे पर मिले चोट के निशान

Mahasamund News: मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की सड़क पर लाश मिली है। आरक्षक वर्ष 2010 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mahasamund News: मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की मिली लाश, चेहरे और माथे पर मिले चोट के निशान
X
By Sandeep Kumar

महासमुंद। मॉर्निंग वॉक पर निकले आरक्षक की लाश मिली है। खरोरा सरारडीह मोड पर आरक्षक अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके चेहरे और माथे पर भी चोट के निशान है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद के तुमगांव थाने में आरक्षक रोहित चंद्राकर पदस्थ था। वह अपने गृहग्राम खरोरा में ही रहता था। वह रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलता था। रोजाना की भांति आरक्षक रोहित चंद्राकर आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। तभी सुबह 6 से 7 के बीच महासमुंद सरारडीह मोड़ पर सुबह 6:00 से 7 बजे के बीच आरक्षक के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली।

आरक्षक के चेहरे, और माथे पर चोट के निशान मिले। आरक्षक को पुलिस ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रोहित चंद्राकर की छवि विभाग के अलावा लोगों के बीच भी काफी अच्छी थी। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने दोस्तों को सीने में दर्द होने की बातबताई थी। जिसके चलते हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका भी व्यक्त की जा रहीहै।

बता दे कि आरक्षक रोहित चंद्राकर 2010 में पुलिस में भर्ती हुआ था। तथा असमय मौत से उनके विभाग समेत चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल महासमुंद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story