Begin typing your search above and press return to search.

डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर: 9 महिला समेत 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

छत्तीसगढ़ में डेडलाइन से पहले नक्सलियों का बड़ा सरेंडर देखने को मिला है। 9 महिला समेत 15 नक्सलियों ने अपने हथियार डाले हैं, जो कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

Naxalite News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

महासमुंद 01 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नक्सल मोर्चा अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित संगठन बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद (BBM) से जुड़े 15 नक्सलियों ने शनिवार रात में सरेंडर किया है। 9 महिला समेत 15 नक्सलियों ने बलोदा थाने पहुंचकर अपने हथियार डाले हैं। सभी को महासमुंद के रक्षित केंद्र में रखा गया है।

नक्सल संगठन को तगड़ा झटका

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। महासमुंद के बलोदा थाने में 9 महिला समेत 15 नक्सलियों ने नक्सल ऑपरेशन और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर हथियार सहित आत्मसमर्पण किया है, जिसमें ओडिशा कमेटी सदस्य सुदर्शन भी शामिल है। नक्सलियों ने 14 ऑटोमैटिक और देशी हथियार पुलिस के सामने जमा किए हैं।

कहां एक्टिव थे सभी नक्सली ?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बलांगीर बरगढ़ और महासमुंद (BBM) से जुड़े नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले सरेंडर करने की बात कही थी, जिसके तहत 15 नक्सलियों ने शनिवार की रात बलोदा थाने पहुंचकर सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले नक्सली सरायपाली के बलौदा जंगल में एक्टिव थे और कई बड़े वारदातों में शामिल थे।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को क्या लाभ मिलेगा ?

इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये नक्सली कई घटनाओं में शामिल थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए थे। वहीं अब आत्मसमर्पण करने वाले सभी 15 नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिए जाएंगे, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।

नक्सलवाद खात्मे का डेडलाइन तय

बता दें कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर काम कर रही है, जिसके तहत पुनर्वास नीति समेत कई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story