Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Accident News: दो भाईयों की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीसरे की हालत गंभीर

Car Accident Me Do Bhaiyo Ki Maut: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है,जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भाईयों की मौत (Do Bhaiyo Ki Maut) हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

CG Accident News
X

CG Accident News

By Chitrsen Sahu

Car Accident Me Do Bhaiyo Ki Maut: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है,जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भाईयों की मौत (Do Bhaiyo Ki Maut) हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

दो भाईयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद कार चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई जयराम नागवंसी, ओम प्रकाश और लिंगूराज नागवंसी एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार को लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी परसदा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में जयराम नागवंसी और ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लिंगूराज नागवंसी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

कार की टक्कर से तीन की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले 30 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई थी। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में कापू रोड पर हुई थी। घटना के बाद से कार चालक फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पिता-पुत्री को मिरीगुड़ा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि नाबालिग बेटी कार चला रही थी और पिता बाजू सीट पर बैठा था। घटना के बाद से दोनों फरार हो गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story