Begin typing your search above and press return to search.

Machhar Se Bachne Ke Gharelu Upay: अब नहीं सताएंगे मच्छर। जानिए डेंगू-मलेरिया से बचने के ये 04 घरेलू उपाय।

Machhar Se Bachne Ke Gharelu Upay: आज हम आपको जो घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं उसे एक बार करने के बाद मच्छर दोबारा नहीं दिखाई देंगे।

Machhar Se Bachne Ke Gharelu Upay: अब नहीं सताएंगे मच्छर। जानिए डेंगू-मलेरिया से बचने के ये 04 घरेलू उपाय।
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Machhar Se Bachne Ke Gharelu Upay: जब भी बरसात का मौसम आता है तो एक चीज हमें जरूर परेशान करती है वह है मच्छरों की समस्या। भारत देश की बात करें तो यहां बरसात और गर्मी दोनों मौसम में नमी/आर्द्रता बनी रहती है, जो मच्छरों के प्रजनन के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है इसलिए यहां इनकी आबादी भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। मच्छरों के वजह से ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती है और यहां सालाना लाखों की संख्या में मरीज दर्ज किए जाते है। ये जीव अन्य जानवरों और साथ ही मनुष्यों के लिए भी हानिकारक है। आज हम आपको जो घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं उसे एक बार करने के बाद मच्छर दोबारा नहीं दिखाई देंगे।

1. नीम की पत्तियों और फल का उपयोग

आयुर्वेद शास्त्रों में नीम को एक चमत्कारी औषधि के रूप में बताया गया है। इसके पत्तों में एजाडिरैक्टिन(Azadirachtin) नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो मच्छरों को पास आने से रोकती है और इसका गंध मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इसलिए यदि आप मच्छरों से छुटकारा चाहते हैं तो नीम के सूखे पत्तों और छालों को निकाल कर घर के हर कोने में धुआं करें। इस तरीके से मच्छर तो दूर भागते ही हैं लेकिन एक और तरीका है, जिसमें नीम के ताजे पत्तों से रस निकालते हैं और उस रस को स्प्रे की तरह उपयोग करके मच्छरों को भगाया जाता है।

2. कपूर और लौंग का इस्तेमाल

मच्छरों को भगाने के लिए कपूर और लौंग का इस्तेमाल एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें सबसे पहले कपूर के एक टुकड़े को लौंग के साथ मिलाकर पाउडर की तरह बना लेना है। अब इस पाउडर को नीम के तेल में मिलाकर घर के ऐसे स्थान पर दिए जलाएं जहां से मच्छर अधिक आते हैं या फिर आपके रूम में मच्छर अधिक हो गए हैं तो रूम के सभी दरवाजे और खिड़की बंद करके धुएं को भरने दे। कपूर और लौंग के तीखी गंध की वजह से मच्छर दोबारा नहीं आएंगे।

3. नींबू और लौंग का उपयोग।

मच्छर भगाने का यह तरीका बहुत ही सरल है। इसमें आपको नींबू के दो हिस्से कर लेने हैं फिर उसमें लौंग के चार-पांच दानों को गाड़कर अपने बेडरूम या बिस्तर के पास ही रख लेना है। अब होगा यह की नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और लौंग का तीखा गंध वातावरण में फैल जाएगा जो मच्छरों के लिए किसी दर्द से कम नहीं है।

4. तुलसी पत्ता और गेंदा फूल का कमाल

जिन भी घरों में तुलसी का पौधा होता है वहां मच्छरों की मात्रा कम देखी जाती है क्योंकि इस पौधे से निकलने वाली गंध मच्छरों के लिए हानिकारक है, इसलिए घरों के मुख्य द्वार पर तुलसी का एक पौधा होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही गेंदे के फूल से भी तीव्र खुशबू निकलती है, जिसे मच्छर सहन नहीं कर पाते और घर में आना छोड़ देते है।

Next Story