Liquor Shops Closed: शराब दुकान बंद, इस दिन देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद, शुष्क दिवस घोषित...

Liquor Shops Closed: रायपुर। प्रदेश मेें शुष्क दिवस घोषित किया गया है। गुरू घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकान बंद रहेगी। इस दौरान अगर कोई शराब पीते या पिलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार शासन की आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियमों एवं शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 22 (22.1) के अनुसार गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर दिनांक 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को जिला बेमेतरा में शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), समस्त विदेशी/प्रीमियम मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ), समस्त देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट) तथा समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाते सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-अहाता) को 18 दिसंबर 2025 को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
उक्त अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय एवं संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों एवं मदिरा दुकान संचालकों को दिए गए हैं।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
