Begin typing your search above and press return to search.

Liquor shops closed: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं खुलेगी शराब दुकान, शुष्क दिवस घोषित...

Liquor shops closed: एक दिन के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। शुष्क दिवस पर शराब बेचते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी...

Liquor shops closed: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं खुलेगी शराब दुकान, शुष्क दिवस घोषित...
X
By Sandeep Kumar

Liquor shops closed: बुधवार 2 अक्टूबर 2024 दिन को ’’गांधी जयंती’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश दिए हैं। देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिंदुओं पर शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 16 (16.1) के अनुसार ’’गांधी जयंती’’ 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस में समस्त देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), समस्त विदेशी मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ),समस्त देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस. -2 (घघ-कम्पोजिट) एवं समस्त मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल, (ख-अहाता) को बंद रखे जाने का आदेशित किया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इस दिन अगर कोई शराब बेचते या पिलाते पकड़ा जायेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने आदेशित किया गया है।

क्या है शुष्क दिवस?

ड्राई डे का मतलब होता है, जिस दिन सरकारी दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर रोक रहती है। शराब बेचना या पिलाना पूरी तरह से बैन रहता है।

कब होता है शुष्क दिवस, जानिए

जनवरी

15 जनवरी, सोमवार: मकर संक्रांति

26 जनवरी शुक्रवार: गणतंत्र दिवस

30 जनवरी बुधवार: शहीद दिवस (केवल महाराष्ट्र में)

फरवरी

19 फरवरी, सोमवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (केवल महाराष्ट्र में)

मार्च

5 मार्च, मंगलवार: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती

8 मार्च, शुक्रवार: महाशिवरात्रि

25 मार्च, सोमवार: होली

29 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे

अप्रैल

9 अप्रैल- हिन्दू नववर्ष, नवरात्रि प्रथम दिन

14 अप्रैल, शनिवार: अंबेडकर जयंती

17 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी

21 अप्रैल, रविवार: महावीर जयंती

मई

1 मई, सोमवार: महाराष्ट्र दिवस (केवल महाराष्ट्र में)

जुलाई

17 जुलाई, बुधवार: मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी

21 जुलाई, रविवार: गुरु पूर्णिमा

अगस्त

15 अगस्त, बुधवार: स्वतंत्रता दिवस

26 अगस्त, सोमवार: जन्माष्टमी

सितंबर

7 सितंबर, शनिवार: गणेश चतुर्थी (केवल महाराष्ट्र में)

17 सितंबर, मंगलवार: ईद-ए-मिलाद और अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर

2 अक्टूबर, मंगलवार: गांधी जयंती

8 अक्टूबर, सोमवार: निषेध सप्ताह (केवल महाराष्ट्र में)

12 अक्टूबर, शनिवार: दशहरा

17 अक्टूबर, गुरुवार: महर्षि वाल्मिकी जयंती

नवंबर

1 नवंबर, शुक्रवार: दिवाली

12 नवंबर, मंगलवार: कार्तिकी एकादशी

15 नवंबर, शुक्रवार: गुरु नानक जयंती

दिसंबर

25 दिसंबर, मंगलवार: क्रिसमस


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story