Begin typing your search above and press return to search.

Lakheshwar Baghel MLA: कांग्रेस विधायक की पत्नी पर हमले में बड़ा अपडेट, जगदलपुर पुलिस ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्या कुछ लिखा...

Lakheshwar Baghel MLA: जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी हमले मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना को लेकर प्रेसनोट जारी किया है।

Lakheshwar Baghel MLA: कांग्रेस विधायक की पत्नी पर हमले में बड़ा अपडेट, जगदलपुर पुलिस ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्या कुछ लिखा...
X
By Sandeep Kumar

Lakheshwar Baghel MLA: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एमएलए की पत्नी के दोनों हाथों की नस कटी हुई थी और गले पर भी गंभीर चोट के निशान मिले। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही थी कि विधायक की पत्नी पर किसी ने चाकू से हमला किया है।

अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जगदलपुर पुलिस ने घटना को लेकर प्रेसनोट जारी किया है। नीचे पढ़ें पुलिस द्वारा प्रेसनोट में क्या कुछ लिखा हैं...

''आज 30 दिसम्बर को थाना कोतवाली, जिला बस्तर को जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल, उम्र 51 वर्ष, को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना की तस्दीकी जांच हेतु पुलिस टीम द्वारा अस्पताल जाकर परिजनों से पूछताछ की गई।

पूछताछ से प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ कि सुमित्रा बघेल अपनी माता जी की मृत्यु के बाद पिछले कुछ दिनों से स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने स्वयं को चोटिल किया है। उनका उपचार जारी है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।''

जानिए घटना

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8 बजे की है। विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी गंभीर हालत में घर पर मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा है कि जब एमएलए की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, इस दौरान उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने सिर्फ भतीजा शब्द ही लिखा था।

जानिए कौन है कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल

विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मनीराम कश्यप को 6434 वोट से हराया है। वह बस्तर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद, स्वयंसेवी संस्था जन जागरण युवक मंडल बस्तर जैसे सामाजिक संस्थाओं के भी सदस्य रहें है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व 13 सालों तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की भी जवाबदारी लखेश्वर बघेल ने संभाली है।

राजनैतिक जीवन का परिचय

लखेश्वर बघेल 2000 से 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर रहे। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद स्वयंसेवी संस्था बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल, सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति एवं अन्य समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। 2005 से 2018 तक वे प्रदेश प्रतिनिधि रहे एवं 2005 से 2018 तक वे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे। वह बस्तर जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे। साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक भी रहे। 2013 में लखेश्वर बघेल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में लखेश्वर बघेल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जीता है। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल को 68401 वोट मिले। भाजपा के मनीराम कश्यप को 61967 वोट मिले। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने 6434 वोट से चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर नोटा रहा। उसे 2738 वोट मिले। यहां कुल 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।लखेश्वर बघेल लोकप्रिय होने के साथ ही सक्रिय नेता है। हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते है। जिसके चलते उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं हुई और वे तीसरी बार चुनाव जीत गए।

2014–15 में लखेश्वर बघेल सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2016-17 में भी सदस्य विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017–18 में वे सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2018-19 में सदस्य लोक लेखा समिति, प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 2021 तक वे सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-20 में वे विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण बनें।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story