Begin typing your search above and press return to search.

CG News: एक्शन में सरकार: आधा दर्जन खाद दुकानों में छापामार कार्रवाई, गोदाम सील, लाइसेंस किया निलंबित

CG News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में चौथे दिन प्रदेश में डीएपी सहित खाद की कमी को लेकर विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी दल के सदस्यों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा था। खाद की कमी के साथ ही कालाबाजारी का मुद्दा भी सदन में उठा था। सत्र समाप्त होते ही राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जिले के लाइसेंस खाद दुकानों में कृषि विभाग के अफसरों ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान गोदाम को सील करने के साथ ही एक दुकानदार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

CG News: एक्शन में सरकार: आधा दर्जन खाद दुकानों में छापामार कार्रवाई, गोदाम सील, लाइसेंस किया निलंबित
X
By Radhakishan Sharma

CG News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में चौथे दिन प्रदेश में डीएपी सहित खाद की कमी को लेकर विपक्ष के साथ ही सत्ताधारी दल के सदस्यों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को घेरा था। खाद की कमी के साथ ही कालाबाजारी का मुद्दा भी सदन में उठा था। सत्र समाप्त होते ही राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जिले के लाइसेंस खाद दुकानों में कृषि विभाग के अफसरों ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान गोदाम को सील करने के साथ ही एक दुकानदार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को उचित दाम पर गुणवत्ता युक्त खाद मुहैया कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीम गठित कर आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा है। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल ने विकासखण्ड-कोटा और बिल्हा में आधा दर्जन कृषि केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई किया गया।

उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स उन्नत कृषि केन्द्र रतनपुर में क्रेताओं को बिना बिल दिये उर्वरक का व्यवसाय किये जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। मेसर्स शेखर कृषि केन्द्र कोनचरा को बिना आईएफएमएस, आईडी के उर्वरक का व्यवसाय करते पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंध कर उपलब्ध स्टॉक को जब्ती की कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया। ग्राम कोनचरा स्थित अतुल कृषि केन्द्र में अनियमितता पाये जाने के कारण गोदाम को सील की कार्यवाही किया गया। ग्राम मदनपुर विकास खण्ड बिल्हा अन्तर्गत मेसर्स राघवेन्द्र देवांगन के यहां मूल्य एवं स्कंध सूची का प्रदर्शन नही करने, भंडारण वितरण की प्रतिवेदन नही भेजने, स्कंध एवं बिल संधारण नही करने के कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

औचक निरीक्षण के दौरान मेंसर्स किसान सेवा केन्द्र तखतपुर के फर्म में कमी एवं अनियमितताओं के कारण नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया था, संबंधित के द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होने के फलस्वरूप लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। उक्त कृषि केन्द्रो को स्पष्टीकरण तामिल हेतु सात दिनों के भीतर पालन प्रतिवेदन एवं जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया समय सीमा एवं संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबन/निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि, अनिल कुमार शुक्ला सहायक संचालक कृषि, खेमराज शर्मा ग्रा.कृ.वि.अ., विजय धीरज ग्रा.कृ.वि.अ., कार्यालयीन एवं विकासखण्ड कोटा से दिलीप रात्रे कृ.वि.अ.एवं उर्वरक निरीक्षक मारू ग्रा.कृ.वि.अधि. आर.जी. भानू ग्रा.कृ.वि.अधि. उपस्थित रहे।

जिले में संचालित समस्त उर्वरक विक्रेताओं को बिना पॉस मशीन के उर्वरकों का विक्रय नहीं किये जाने के निर्देश जारी किया गया है। संबंधित निरीक्षकों से उनके कार्य क्षेत्र अन्तर्गत संचालित उर्वरक विक्रेताओं से पॉस मशीन की मांग हेतु निर्देश दिये गये है। उर्वरक विक्रेता पॉस मशीन हेतु अपने कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, संबंधित उर्वरक निरीक्षक एवं कार्यालय उप संचालक कृषि बिलासपुर में संपर्क कर सकते है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story