Begin typing your search above and press return to search.

कृषक उन्नति योजना: 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में सीएम ने 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये किया जमा, CM ने कहा...

Krishak Unnti Yojna: छत्तीसगढ़ रहंगी के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जमा कराई। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में बैठी भीड़ को संबाेधित करते हुए सीएम साय ने कहा....

कृषक उन्नति योजना: 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में सीएम ने 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये किया जमा, CM ने कहा...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।28 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ रहंगी के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खाते में 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जमा कराई। खेल मैदान में आयोजित जनसभा में बैठी भीड़ को संबाेधित करते हुए सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार किसान हितैषी है। हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है। किसानों से सीधी बात करते हुए सीएम साय ने कहा, ग्राम रहंगी के पावन भूमि और मोहभट्ठा मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन और आदान सहायता राशि के समारोह में आने का सुखद अवसर मिला। किसान भाइयों के लिए पसीना और मेहनत के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार किसानों ने धान बेचा था। उनकी मेहनत की कमाई को आज खाता में जमा कराया है। किसान भाइयों को बधाई दी। सीएम ने कहा, इतनी बड़ी राशि है कि बैंक को किसानों के खाते में पहुंचाते-पहुंचाते दो से तीन दिन लग जाएंगे। होली के पहले किसानों के खाते में राशि जमा हो जाएगी।

प्रदेश के किसानों परिवार की होली अच्छा रहने वाला है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के सरकार में क्या कुछ हो रहा था आप सबको पता है, बारदाना के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था। अंतर की राशि को सालभर में किस्त के रूप में कांग्रेस की सरकार किसानों को दे रही थी। हमने नई व्यवस्था कर दी है। हमने एकमुश्त राशि देने की व्यवस्था की है। किसानों धान खरीदने के कुछ समय बाद ही राशि बैंक खातों में जमा कराने का काम हम कर रहे हैं। हमारी पार्टी किसान हितैषी पार्टी है। आजादी के बाद अधिकांश समय तक देश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की सरकार ने कभी किसानों की चिंता नहीं की। अटलजी की सरकार को याद करिए तब उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की। आज करोड़ों करोड़ किसानों का को इसका सीधे लाभ मिल रहा है।

सहकारी बैंक के ब्याज को भी हमारी सरकार ने ही कम करने का काम किया है। पहले 16 फीसदी था, तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की सरकार ने सात प्रतिशत किया फिर तीन फीसदी में लेकर आए अब जीरो परसेंट में हम राशि किसानों को दे रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में हम धान का जितना अच्छा कीमत किसानों को दे रहे हैं इतनी अच्छी व्यवस्था छत्तीसगढ़ के अलावा और कहीं नहीं है। अधिया, रेगहा पब्लिक ट्रस्ट व वन भूमि के पट्टेदारों किसान के भी धान हमारी सरकार खरीद रही है। सीएम ने कहा सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने पांच साल में पांच हजार 700 करोड़ की स्वीकृति दी थी हम दो साल में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति दी है। हमारी सरकार को किसानों की चिंता है। प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं।

कांग्रेस के नेता अफवाह फैलाने का काम करते हैं

बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद की बनने वाली स्थिति और सरकार की सोच का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हम वहां कृषि को बढ़ावा देना चाहते हैं। सिंचाई परियोजनाओं पर हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। इसके जरिए लाखों एकड़ भूमि में सिंचाई होगी। बस्तर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लिहाजा पर्यटन को बढ़ावा देंगे, पशुपालन, मत्स्य पालन के क्षेत्र में काम करने की हमारी सरकार की योजना है। इसके लिए हमने राष्ट्रीय विकास बोर्ड से समझौता भी किया है। प्रत्येक परिवार को दो गाय दे रहे हैं। बस्तर में दुग्ध क्रांति से आर्थिक उन्नति होगी।

सीएम ने कहा, 40 साल से भी ज्यादा समय बस्तर का क्षेत्र नक्सलवाद के कारण विकास से अछूता रह गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई, उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और फाेर्स के अदम्य साहस को अभिनंदन। तय डेडलाइन के अनुसार 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को खत्म करना है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। कांग्रेस को आड़ेहाथों लेते हुए कहा, कांग्रेस अफवाह फैलाती है कि नक्सलवाद को खत्म कर उद्योगपति को बैठाएंगे। ऐसा नहीं है। बस्तर के चौतरफा विकास की हमारी सरकार ने योजना बनाई है। इस पर अमल करेंगे और अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे।

पीएम ने जो वायदा किया,अधिकांश हमने पूरा कर दिया है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था अधिकांश काम को हमने पूरा किया है। कांग्रेस की सरकार में 18 लाख गरीब आवास से वंचित हो गए थे। सरकार का शपथ लेते ही 24 घंटे के भीतर कैबिनेट की मीटिंग में पीएम आवास की स्वीकृति दिया है। मुझ यह बताते खुशी हो रही है बिल्हा विधानसभा की इस धरती से पीएम ने तीन लाख से ज्यादा हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया था।

हमने सुशासन और अभिसरण विभाग का किया है गठन

सीएम ने कहा, हमारा वादा था कि हमारी सरकारी आएगी तो स्वच्छ प्रशासन देंगे। हमने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। सारा काम डिजिटल कर दिया है। डीएमएफ आबकारी काेयला करप्शन को हमने बंद कर दिया है। इससे राजस्व में बढ़ोतरी भी हुई है।

11000 हजार करोड़ राजस्व बढ़ गया है। जीएसटी कलेक्शन भी बढ़ा है। विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में हम खड़ा चाहते हैं। हमारा प्रदेश सम्पन्न प्रदेश है। खनिज संसाधनों से भरपूर है।

किसने क्या कहा

छत्तीसगढ़ में खुशहाली का सबसे बड़ा कारण अन्नदाता किसान हैं- धरमलाल कौशिक

बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, हम सबके लिए खुशी का अवसर है। आज त्योहार मना रहे हैं किसानों का। पीएम को सीएम लेकर आए थे। थोड़ी ही दूर में कार्यक्रम बिल्हा में हुआ था। वह भी मोहभट्ठा में हुआ था यह भी रहंगी क्षेत्र में हो रहा है। होली मनाने के पहले सीएम जो किसानों का दर्द समझते हैं मेहनत और एक एक बूंद पसीने की सौगात देने सीएम हमारे बीच विराजमान हैं। किसानों का प्रति उनका लगाव और जुड़ाव देखते ही बनता है। कल रात तक विधानसभा में थे हम सब, आज उनको आना था आ ही गए। छग में आ रही खुशहाली का सबसे बड़ा कारण अन्नदाता किसान हैं। हर एक मौसम में हमारे अन्नदाता किसान पसीना बहाते दिखते हैं किसान खेतों और खलिहानों में।

यह ऐतिहासिक क्षण है: रामविचार नेताम

ऐतिहासिक क्षण है, कृषक उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री आपके घर आए हैं। होली त्योहार के पहले आकर सौगात दे रहे हैं। 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि सीएम 25 लाख किसानों के खाते में जमा करा रहे हैं। महतारी लोगों को महतारी वंदन का पैसा मिल रहा है या नहीं। आज आप लोग के कारण सीएम बिल्हा के पवित्र धरती में आए हैं। हमारी सरकार हर साल प्रति क्विंटल 3100 रुपये दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जरुरत के अलावा देश के अन्य हिस्सों की जरुरतों को यहां के किसान धान उत्पादन कर पूरा कर रहे हैं। धान के बदले दलहन तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार रुपये राशि दे रहे हैं। धान से ज्यादा फायदा दलहन तिलहन की खेती करने में है। सरकार आदान सहायता राशि दे रही है। तिलहन की जितना खपत प्रदेश में है, उतनी खेती हमारे किसान नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने किसानों से तिलहन की खेती करने अपील की। पूर्वजों की तरह खेती करने का आह्वान किया। तब छत्तीसगढ़ और समृद्ध होगा।

झलकियां

विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, मैं किसान हूं, आज भी खेत जाता हूं। मैने हंसिया से धान की कटाई की, नागर जोता और सूपा से धान उड़ाने का काम किया है। जितना पैसा किसानों को विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद मिला उतना पैसा कभी नहीं मिला। तीन साल में चार लाख 37 हजार मिट्रिक टन धान की खरीदी, एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में सीएम ने जमा कराया है। किसान के मेहनत और परिश्रम को समझने का काम सीएम ने किया है।

  • भूपेश बघेल के राज में सड़क उखड़ गया था आज सभी जगह सड़कें चकाचक बन गई है। प्रमुख सड़कों की सौगात भी हमें मिली है।
  • अंधाधुंध रासायनिक खाद के प्रयोग को लेकर कृषि मंत्री ने सावधान किया, जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।
  • मुख्यमंत्री ने सहायता राशि किसानों के खाते में किया अंतरण।
  • जगदलपुर, कोरबा व जांजगीर जिले के किसानों से सीएम साय ने सीधी बात की। पूछा कितनी राशि जमा हुई खाते में।
  • 146 जगहों पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी एक दूसरे से कनेक्ट रहे।

सीएम ने की घोषणा

  • चकरभाठा पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेडेशन।
  • मंगला में पूर्व माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन।
  • अजजा जजा के लिए सामुदायिक भवन के लिए 50 50 लाख रुपये की घोषणा
  • ग्राम पंचाायत रंहगी के खेल मैदान, स्टेज व बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story