Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने मार दिया चाकू, फिर जिंदा जलाने की कोशिश की...

Korba News: नशेड़ी पति ने संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Korba News: संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने मार दिया चाकू, फिर जिंदा जलाने की कोशिश की...
X
By Sandeep Kumar

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संबंध बनाने से मना करना पत्नी को भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी को आग लगाने की कोशिश भी की। फिलहाल आस-पड़ोस के लोगों ने महिला और उसके बच्चे को बचा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम राजेश कुशवाहा है। राजेश शराब का आदि है और इसी वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। पति की आदतों से परेशान महिला अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ अलग किराए के मकान में रहती है। शनिवार की रात राजेश शराब के नशे में पत्नी के घर आया और पत्नी से संबंध बनाने की जिद्द करने लगा।

पत्नी के मना करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की बेटी जब बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी चोटिल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने पत्नी को जलाने के लिए घर में आग लगा दी।

आगजनी और शोर-शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने मां और उसके बच्चों को घर से निकाला। घटना में घायल मां-बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर, छाती में चोट आई है। वहीं, उसकी बेटी के चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story