Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: CG में गर्भवती महिला की मौत...घर के आंगन में सांप ने तीन बार डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Saap Ke Dasne Se Garbhvati Mahila Ki Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामना आई है। यहां एक गभर्वती महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके चलते उसकी मौत (Saap Ke Dasne Se Garbhvati Mahila Ki Maut) हो गई। महिला की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Korba News: CG में गर्भवती महिला की मौत...घर के आंगन में सांप ने तीन बार डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
X

Korba News

By Chitrsen Sahu

Saap Ke Dasne Se Garbhvati Mahila Ki Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामना आई है। यहां एक गभर्वती महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके चलते उसकी मौत (Saap Ke Dasne Se Garbhvati Mahila Ki Maut) हो गई। महिला की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत

यह घटना करतला थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गर्भवती महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरु कर दी है।

सांप ने महिला को एक नहीं तीन बार डसा

जानकारी के मुताबिक, मृतका के पहचान राधिका मांझी के रूप में हुई है, जो कि बोतली के आश्रीत गांव टेंगरमार में अपने ससुराल में रहती थी। 10 महीने पहले ही उसकी शादी फिरत राम मांझी के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर राधिका जब खाना खाकर बाथरूम जा रही थी ,तभी आंगन में उसका पैर सांप से ऊपर पड़ गया। इसके बाद सांप ने एक नहीं बल्कि तीन बार उसे डस लिया। राधिका की चिख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे करतला स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया।

परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी

करतला स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत बिगड़ते ही जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां पहुंचते ही राधिका ने दम तोड़ दिया। राधिका की मौत के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने इसकी सूचना तहसीलदार को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान लेकर जांच शुरु कर दी।

सांप डसे तो क्या करें-

  • सांप के डसने पर घबराएं नहीं।
  • घाव वाले जगह को साफ पानी और साबुन से धोए।
  • घाव के ऊपर से नीचे की ओर पट्टी बांधे।
  • तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story