Korba News: पिता की हत्या, आरोपी बेटा भाग रहा था केरल, पुलिस ने पकड़ा

Korba News कोरबा। पिता की टांगी मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या की वारदात के बाद केरल भागने की फिराक में था। जिसे बालको पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम अशोक कुमार केंवट 30 वर्ष निवासी ग्राम दोंदरो का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, 16 जून की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दोंदरो में अशोक केंवट ने अपने पिता की टांगी मारकर हत्या कर दी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP यूबीएस चौहान एवं डीएसपी प्रतीभा मरकाम ने थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में बालको पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी पुत्र के तलाश में जुट गई।
आरोपी केरल में इलायची के बगीचा में काम करता था घटना क़ारित करने के बाद केरल भागने की फिराक में था। बालको पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से आरोपी के फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय धर दबोचा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव प्र.आर. राजनारायण सिंह, आरक्षक शिव पैकरा, अनिल साहू, हरिश मरावी, शत्रुहन बंजारे, गोपाल साहूनन्द कुमार राठौर का योगदान रहा।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
