Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: नगर सैनिकों ने सेनानी के खिलाफ खोला मोर्चा...महिला सैनिकों ने लगाए कई गंभीर आरोप, हटाने की भी की मांग

Nagar Sainiko Ka Pradarshan: कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर सैनिकों ने अपने ही सेनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनरल परेड के लिए इकट्ठा हुए नगर सैनिकों ने सेनानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन (Nagar Sainiko Ka Pradarshan) किया। आश्वसन के बाद भी उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Korba News: नगर सैनिकों ने सेनानी के खिलाफ खोला मोर्चा...महिला सैनिकों ने लगाए कई गंभीर आरोप, हटाने की भी की मांग
X

Korba News

By Chitrsen Sahu

Nagar Sainiko Ka Pradarshan: कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नगर सैनिकों ने अपने ही सेनानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनरल परेड के लिए इकट्ठा हुए नगर सैनिकों ने सेनानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन (Nagar Sainiko Ka Pradarshan) किया। आश्वसन के बाद भी उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सेनानी पर लगाए कई गंभीर आरोप

पुरूष और महिला नगर सैनिकों ने सेनानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें 24 घंटे ड्यूटी करने को मजबूर किया जाता है। साथ ही उनके साथ मजदूर जैसा व्यवहार किया जाता है। इसी को लेकर जब वो जनरल परेड के लिए इकट्ठा हुए तो सेनानी को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि उन्होंने अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया।

नगर सैनिकों ने की सेनानी को हटाने की मांग

दरअसल, जनरल परेड के लिए इकट्ठा हुए नगर सैनिकों ने अपने ही कमांडेट एके एक्का के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। महिला नगर सैनिक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें 24 घंटे ड्यूटी स्थल पर रूकने को मजबूर किया जाता है। साथ ही उनसे मजदूर की तरह काम कराया जाता है और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की चेतावनी

इधर प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे SDM देवेंद्र पटेल और सीएसपी ने उनसे बात की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं उन्होंने प्रदर्शन को खत्म किया। इसके बाद भी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वो फिर से धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story