Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत: फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, मां ने कहा- बेटी ने फोन कर...

Navvivahita Ki Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Navvivahita Ki Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Korba News: लव मैरिज के 9 महीने बाद नवविवाहिता की मौत: फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, मां ने कहा- बेटी ने फोन कर...
X

Korba News

By Chitrsen Sahu

Navvivahita Ki Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Navvivahita Ki Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश

यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इधर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। वहीं पीड़िता की मां ने ससुराल वालों पर लव मैरिज और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

9 महीने पहले ही की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम मधु सूर्यवंशी था, जो कि जांजगीर चांपा के खोखरा गांव में रहने वाली थी और 9 महीने पहले ही कोरबा के अमरिया पारा में रहने वाले अरूण कोसले से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही मधु अपने घर पर ही रहती थी। शनिवार को उसका शव फांसी के फंदे पर झुलती मिली, जिससे सनसनी फैल गई।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर पीड़िता की मां ने कहा कि उसके बेटी उसे फोन कर बताती थी कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज और लव मैरिज को लेकर ताना मारते थे।जिससे वह प्रताड़ित हो गई थी और इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story