Begin typing your search above and press return to search.

Korba Accident News: तेज रफ्तार का कहर: स्कूली बस ने बाइक सवार को रौंदा, बच्चों में मची चीख-पुकार

School Bus Ne Bike Sawar Ko Raunda: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, एक स्कूली बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।

Korba Accident News:  तेज रफ्तार का कहर: स्कूली बस ने बाइक सवार को रौंदा, बच्चों में मची चीख-पुकार
X

CG Accident News

By Chitrsen Sahu

School Bus Ne Bike Sawar Ko Raunda: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, एक स्कूली बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।

बाइक सवार को टक्कर मारकर बस चालक फरार

यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र में कोरबा-सक्ति मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि रेनखोल का रहने वाला उत्तम यादव बाइक से मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे के आसपास मंदिर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बाइक को टक्कर मारकर स्कूली बस चालक मौके से फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने की मदद

वहीं राहगीरों ने बताया कि हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई थी। इधर बस की टक्कर से उत्तम यादव बुरी तरह से घायल हो गया और सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब उत्तम यादव को लहूलुहान हालत में देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

वहीं इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि अभी घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। वहीं इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में अक्सर स्कूली बसे तेज रफ्तार से गुजरती है। जिसके कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की गती पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story