रूम-पार्टनर लड़की संग भागा इसमें मेरी क्या गलती... युवक ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड: पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
CG Crime News: छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के एक युवक ने वीडिया बनाया, सोशल मीडिया में अपलोड किया और अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। वीड़ियो में उसने पुलिस पर धमकाने की बात कही है। जांच पड़ताल में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
कोरबा 14 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के एक युवक ने वीडिया बनाया, सोशल मीडिया में अपलोड किया और अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। वीड़ियो में उसने पुलिस पर धमकाने की बात कही है। जांच पड़ताल में चौंकाने वाली बात सामने आई है। प्रेमी के साथ भागी लड़की का भाई पुलिस वाला बनकर युवक से गालीगलौच किया और धमकाया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में फर्जी पुलिस बनकर युवक को धमकाने का आडियो भी अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बहरहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है, सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष) पिता धनीराम कश्यप, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान में अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढ़ी थाना उरगा में रह रहा था। 13 मार्च 2026 को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा कि बलौदा थाना क्षेत्र की पंतोरा चौकी से पुलिस वाले फोन कर उसे गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित किया है। जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लग रहे थे। जिस पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने एसपी विजय पांडे को मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बहन के घर से भागने के बाद इस तरह घटी घटना
पुलिस जांच में पता चला कि सचिन खरे (30 वर्ष) निवासी ग्रेवराबस्ती जिला कोरबा की बहन स्नेहा खरे (21 वर्ष) 12 मार्च 2026 को घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश करने पर जानकारी मिली कि वह धीरेन्द्र पाटले, जो सचिन खरे का मामा का लड़का है, उसके रूममेट के साथ चली गई है। इसी सिलसिले में सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप से संपर्क किया।
पुलिस बनकर दी धमकी
जांच में सामने आया कि सचिन खरे ने अपने भाई और मामा के दूसरे लड़के शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर 9669715797 से सनत कश्यप के मोबाइल नंबर 6267237268 पर कॉल किया। फोन पर उसने खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताते हुए गाली-गलौज की और थाने में उपस्थित होने के लिए कहा। अचानक आए इस फोन और धमकी से सनत कश्यप घबरा गया और मानसिक दबाव में आ गया। इसी बीच उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उरगा थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। वीडियो में युवक ने पुलिस के द्वारा फोन कर गाली गलौज करने और धमकी देने पर आत्महत्या की बात कही थी।
आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस सचिन खरे तक पहुंची और उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि फोन उसी ने पुलिस बनकर किया था। इसके बाद थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोरबा में दर्ज
इधर आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा जिला कोरबा में दर्ज कराई गई है। पुलिस उस मामले की भी अलग से जांच कर रही है। स्नेहा खरे के भाई सचिन खरे पर फर्जी पुलिस बन युवक को धमकाने के मामले में परारूपण की एफआईआर जांजगीर में की गई है। जबकि कोरबा पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का एफआईआर भी करेगी।
संपादकीय सलाह:
अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।
24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):
Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)
Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)
Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)
Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)
Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)
मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):
It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)
Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)
