Begin typing your search above and press return to search.

CG में हाथी के हमले से मंडी प्रभारी की मौत: पत्नी ने भागकर बचाई जान, धान की चोरी रोकने पत्नी के साथ झोपड़ी बनाकर रह रहे थे मंडी प्रभारी

CG News: छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कारेकोमा क्षेत्र में एक मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचल कर मार डाला है। पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कुदमुरा उर्पाजन केंद्र में धान की लगातार हो रही चोरी पर निगरानी रखने के लिए मंडी प्रभारी पत्नी के साथ कैम्पस के भीतर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

cg news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Radhakishan Sharma

कोरबा 05 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कारेकोमा क्षेत्र में एक मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचल कर मार डाला है। पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कुदमुरा उर्पाजन केंद्र में धान की लगातार हो रही चोरी पर निगरानी रखने के लिए मंडी प्रभारी पत्नी के साथ कैम्पस के भीतर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। हाथी के हमले में मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। राजेश राजपूत, रजगामार का निवासी था।

घटना बुधवार-गुरुवार की रात तकरीबन दो बजे की बताई जा रही है, हाथी जब उर्पाजन केंद्र धान खाने पहुंचा तब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। आधी रात होने के बाद पत्नी की चीख-पुकार ग्रामीणों ने नहीं सुनी। इस बीच पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है, जंगल की ओर जाने के बजाय, हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसलिए मंडी प्रभारी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे

कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं को देखते हुए राजेश राजपूत अपनी पत्नी के साथ उर्पाजन केंद्र के भीतर अस्थाई रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे। बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। उर्पाजन केंद्र में हाथी धान खाने के लिए पहुंचा था।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story