Begin typing your search above and press return to search.

सावधान! गन्ना रस के बर्फ में मिला मरा मेंढक, बर्फ तोड़ते समय दिखा मेंढक

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना रस की दुकान में उपयोग की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला है। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया।

सावधान! गन्ना रस के बर्फ में मिला मरा मेंढक, बर्फ तोड़ते समय दिखा मेंढक
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा। 4 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना रस की दुकान में उपयोग की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला है। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया। वीडियो भी सामने आया है,। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, दूसरी तरफ विभाग ने जांच का आश्वसन दिया है। मामला शहर के घंटाघर चौपाटी का है।

गन्ना रस में मिलाने, बर्फ तोड़ते वक्त दिखा मेंढक

संचालक घंटाघर चौपाटी सोडा-जूस बेचता है। शुक्रवार शाम दुकान पर कुछ ग्राहको ने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के बर्फ तोड़ने लगा। तोड़ते वक्त बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ लग गई। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी

दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया, यह घटना एक जूस सेंटर में हुई है। जूस सेंटर संचालक ने निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से बर्फ खरीदी थी, जो थोक में फैक्ट्री से लाई गई थी। उन्होंने बर्फ फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बर्फ दुकान के संचालक डी. गुप्ता ने बताया, सुभाष चौक पर बर्फ का डिपो चलाते हैं और कई फैक्ट्रियों से बर्फ खरीदते हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह किस फैक्ट्री से आई थी। बर्फ उनके डिपो की थी या नहीं।

खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने कहा, मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story