Begin typing your search above and press return to search.

खेल- खेल में दो साल की मासूम की गई जान: खेलते समय बच्ची के ऊपर गिरी खौलती दाल, बुरी तरह झुलसी, अस्पताल में तोड़ा दम

CG News: दो साल की मासूम को तब जरा भी अंदाजा नहीं था, जिसे वह खेल समझ रही है उसके लिए जानलेवा साबित हो जाएगा। घर के आंगन में सिगड़ी के ऊपर दाल पक रही थी। काेयले की आंच में वह उबल रही थी। बच्चे खेलते-खेलते आई और दाल के बर्तन से टकरा गई। खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खेल- खेल में दो साल की मासूम की गई जान: खेलते समय बच्ची के ऊपर गिरी खौलती दाल, बुरी तरह झुलसी, अस्पताल में तोड़ा दम
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा।20 फरवरी 2026| दो साल की मासूम को तब जरा भी अंदाजा नहीं था, जिसे वह खेल समझ रही है उसके लिए जानलेवा साबित हो जाएगा। घर के आंगन में सिगड़ी के ऊपर दाल पक रही थी। काेयले की आंच में वह उबल रही थी। बच्चे खेलते-खेलते आई और दाल के बर्तन से टकरा गई। खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

छत्तीसगढ़ कोरबा में घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची के ऊपर खौलती दाल गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में रहता है। शंकर बढ़ई का काम करता है। शंकर घर पर था, पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी। कुछ देर के लिए आरती कमरे के भीतर गई। इसी दौरान दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। वह अचानक सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलता दाल उसके ऊपर गिर गया। रोने की आवाज सुनकर मां तुरंत आंगन में आई, जहां बुरी तरह झुलसी आराधना तड़प-तड़प कर रो रही थी। परिजन मासूम को अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

पिता बोले, खेलते समय हुआ हादसा

पिता शंकर ने बताया कि आराधना घर के आंगन में खेल रही थी और अचानक सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई। दाल गिरने से वह झुलस गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story