Begin typing your search above and press return to search.

एक्शन में सरकार:15 राजस्व अफसरों को कारण बताओ नोटिस, नाराज कलेक्टर ने एक RI और 14 पटवारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस..

CG News: राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी और राज्य व केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने से नाराज छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कलेक्टर ने एक राजस्व निरीक्षक सहित 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एक्शन में सरकार:15 राजस्व अफसरों को कारण बताओ नोटिस, नाराज कलेक्टर ने एक RI और 14 पटवारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस..
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा।07 मार्च 2026| राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी और राज्य व केंद्र शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने से नाराज छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कलेक्टर ने एक राजस्व निरीक्षक सहित 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर की नाराजगी और राजस्व अफसरों को थोक के भाव में जारी नोटिस के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर ने मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने से नाराज कलेक्टर का गुस्सा राजस्व अफसरों पर फूट पड़ा। लापरवाही बरतने वालों को शाेकॉज नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

मसाहती ग्रामों की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में चल रहे 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा के साथ ही कामकाज के स्टेटस के बार में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है। शेष ग्रामों में मसाहती सर्वेक्षण का कार्य जारी है।

कलेक्टर ने दिया इस तरह का निर्देश

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों RI और पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन करने, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और राजस्व अभिलेखों की साफ-सुथरी प्रति तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा, सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story