कोरबा में दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, बच्ची की मौत, 10 बुरी तरह घायल

Korba Accident
X

इमेज- इंटरनेट 

Korba Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. शुक्रवार रात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि 10 लोग घायल हो गए.

Korba Accident News: 21 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. शुक्रवार रात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि 10 लोग घायल हो गए.

शादी से लौट रही गाड़ी पलटी

घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार रात नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हादसा हुआ है. दुल्हन और अन्य लोगों को लेकर जा रहा वाहन तूफान (CG 11 BJ 9084) अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि 10 लोग घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, वाहन ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द जा रही थी. वाहन शादी समारोह से दुल्हन और अन्य लोगों को लेकर आ रही थी. जिसमे महिलाएं और बच्चे समेत 11 लोग सवार थे. इसी बीच डबरीपारा मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी.

एक बच्ची की हुई मौत

हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को वाहनों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. इस हादसे में एक बच्ची की जान गयी है. जबकि बच्चों समेत 10 लोग घायल हैं. जिनका बांकी मोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीँ, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जाँच के बाद हादसे की वजह पता चल सकेगी.


Tags

Next Story