Begin typing your search above and press return to search.

Kondagaon Suicide News: टाई के फंदे पर लटकी मिली छात्रा: हॉस्टल प्रबंधन में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Hostel Me Chhatra Ne Ki Atmhatya: कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 11 साल की एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झुलते मिला। छात्रा के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर पुलिस ने भी मामले की जांंच शुरु कर दी है।

Kondagaon Suicide News: टाई के फंदे पर लटकी मिली छात्रा: हॉस्टल प्रबंधन में मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
X

Kondagaon Suicide News

By Chitrsen Sahu

Hostel Me Chhatra Ne Ki Atmhatya: कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 11 साल की एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झुलते मिला। छात्रा के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर पुलिस ने भी मामले की जांंच शुरु कर दी है।

हॉस्टल परिसर और प्रबंधन में मचा हड़कंप

यह घटना माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव में स्थित बालिका छात्रावास की है। बताया जा रहा है कि छात्रावास के एक कमरे में 11 साल की एक छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झुलते मिला, जिसके कारण हॉस्टल परिसर के साथ-साथ प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। वहीं छात्रा के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर समय पर जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है।

टाई के सहारे फांसी पर झुल रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, 11 साल की छात्रा चंपा नेताम माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव में स्थित बालिका छात्रावास में रहती थी और कक्षा 5वीं में पढ़ती थी। शनिवार सुबह 10 बजे जब छात्रा को खाना खाने के लिए बुलाया गया, तो वह नहीं आई। जब उसके कमरे में जाकर एक अन्य छात्र ने देखा तो वह टाई के सहारे फांसी के फंदे पर झुल रही थी। जिसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी और छात्रा को तुरंत माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचे SDM , तहसीलदार, शिक्षा अधिकारी और पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और सच्चाई को बाद में बताया। अगर समय रहते इसकी जानकारी दे दी जाती तो छात्रा की जान बच सकती थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही SDM , तहसीलदार, शिक्षा अधिकारी और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरु कर दी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story