CG ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौके पर मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

Kondagaon Road Accident
X

इमेज- इंटरनेट 

Kondagaon Road Accident: पलारी चौक पर धान से भरे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी. स्कूटर सवार प्रधान आरक्षक और एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गयी.

Kondagaon Road Accident: 11 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. पलारी चौक पर एक ट्रक ने स्कूटर को कुचल (CG Accident News) दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जिसमे प्रधान आरक्षक भी शामिल है.

प्रधान आरक्षक और एक ग्रामीण की मौत

घटना जिले के बायपास स्थित पलारी चौक की है. शुक्रवार को हादसा हुआ है. पलारी चौक पर धान से भरे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी. स्कूटर सवार प्रधान आरक्षक और एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गयी.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक़, एक मृतक की पहचान की पहचान प्रधान आरक्षक के रूप में हुई है. प्रधान आरक्षक और ग्रामीण दोनों स्कूटर से पलारी चौक की तरफ जा रहे थे. इसी बीच बायपास स्थित पलारी चौक पर ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों गाड़ी से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए जिनसे उनकी जान चली गयी.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी. आपपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दो गयी. सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार

दूसरी तरफ घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसकी तलाश कर रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags

Next Story