Begin typing your search above and press return to search.

Khallari Ropeway Accident Update: खल्लारी रोप-वे हादसा अपडेट, जिला प्रशासन ने जारी किया बयान, मृतक और घायलों का नाम आया सामने...

Khallari Ropeway Accident Update: महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे में 1 महिला की मौत हो गई। 17 लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन ने घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है।

Khallari Ropeway Accident Update: खल्लारी रोप-वे हादसा अपडेट, जिला प्रशासन ने जारी किया बयान, मृतक और घायलों का नाम आया सामने...
X
By Sandeep Kumar

Khallari Ropeway Accident Update: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुए रोप-वे हादसे में जिला प्रशासन ने बयान जारी किया है। खल्लारी रोप-वे दुर्घटना में 1 महिला की मौत हो गई। वहीं, 17 घायल है।

नीचे पढ़ें जिला प्रशासन ने क्या कुछ कहा

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे रोप-वे दुर्घटना की घटना सामने आई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दुर्भाग्यवश एक 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रश्न व स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम तत्काल पहुंची और राहत कार्यों का समन्वय करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है ,साथ ही घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल एवं आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

घायलों के नाम

अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले के अनुसार घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी रायपुर) ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है।

एक महिला की मौत

राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई है।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी घायलों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story