Begin typing your search above and press return to search.

Khairagarh News: बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा युवक: स्टार्ट करते ही लगी आग, टंकी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, देखें Video

Bike Me Lagi Aag: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक में आग लग गई (Bike Me Lagi Aag) और टंकी में ब्लास्ट हो गया। गनिमत रही कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Khairagarh News: बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा युवक: स्टार्ट करते ही लगी आग, टंकी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, देखें Video
X

Khairagarh News

By Chitrsen Sahu

Bike Me Lagi Aag: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक में आग लग गई (Bike Me Lagi Aag) और टंकी में ब्लास्ट हो गया। गनिमत रही कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

स्टार्ट करते ही धू-धूकर जलने लगी बाइक

यह घटना साल्हेवारा स्थित मां बंजारी फ्यूल सेंटर पर हुई। यहां उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने पेट्रोल डलवाने के बाद अपनी बाइक स्टार्ट की तो वह धू-धूकर जलने लगी। बाइक सवार ने जैसे-तैसे कुदकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

प्लग वायर के पास से निकली चिंगारी से लगी आग

बताया जा रहा है कि बुधवार को एक युवक पेट्रोल डलवाने के लिए साल्हेवारा स्थित मां बंजारी फ्यूल सेंटर पर पहुंचा था, यहां पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही उसने बाइक स्टार्ट की तो उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब युवक बाइक को स्टार्ट कर रहा था, तभी प्लग वायर के पास से चिंगारी निकली और पेट्रोल के गैस के संपर्क में आते ही उसमें आग लग गई। बाइक सवार ने जैसे-तैसे कुदकर अपनी जान बचाई। वहीं पेट्रोल पंप में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story