Begin typing your search above and press return to search.

CAF जवान ने किया सुसाइड: पूर्व विधायक-सांसद के पैलेस में था तैनात, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व देवव्रत सिंह के सील पैलेस की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान ने आत्महत्या कर ली।

Khairagarh Chhuikhadan Gandai News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 17 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सोमवार रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान ने आत्महत्या कर ली। CAF जवान पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व देवव्रत सिंह के सील पैलेस की सुरक्षा में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मार ली। घरेलू विवाद के कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। यह पूरा मामला छूईखदान थाना क्षेत्र की है।

कहां का रहने वाला था जवान ?

मृतक जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38) के रूप में हुई है, जो कि भिलाई का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं बटालियन बुढ़ानभाट में पदस्थ था। कृपाचंद सोनवानी पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व देवव्रत सिंह के उदयपुर में स्थित सील किए गए पैलेस की सुरक्षा में तैनात था।

IG ने की घटना की पुष्टी

पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव ने सोमवार को घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान कृपाचंद सोनवानी पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व देवव्रत सिंह के उदयपुर में स्थित सील किए गए पैलेस की सुरक्षा में तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने सोमवार शाम 6 बजे के आसपास खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य जवान ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर से लौटने के बाद दी जान

साथी जवान ने बताया कृपाचंद सोनवानी रविवार को छुट्टी मनाकर घर से ड्यूटी पर लौटा था और पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। सोमवार शाम पैलेस में गोली की आवाज से हड़कंप मच गया और जब वह मौके पर पहुंचा, तो कृपाचंद खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आखिर क्यों की आत्महत्या ?

आशंका जताई जा रही है कि जवान ने घरेलू और निजी कारणों से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संपादकीय सलाह:

अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।

24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):

Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)

Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)

Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)

Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)

Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)

मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):

It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)

Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story