Begin typing your search above and press return to search.

Kawrdha News: बच्चा पैदा न होने से पत्नी मारती थी ताना, संबंध बनाने से भी किया इनकार... फिर परेशान पति ने उठा लिया खौफनाक कदम...

Kawrdha news: बच्चा पैदा नहीं होने का जिम्मेदार पति को मान पत्नी अक्सर ताने मारती थी और संबंध बनाने से इंकार कर देती थी। इस बात से नाराज आक्रोशित पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी...

Kawrdha News: बच्चा पैदा न होने से पत्नी मारती थी ताना, संबंध बनाने से भी किया इनकार... फिर परेशान पति ने उठा लिया खौफनाक कदम...
X
By Sandeep Kumar

Kawrdha News कवर्धा। बच्चा पैदा नहीं होने से पत्नी अपने पति को रोज-रोज ताना मारती थी। इसके साथ ही संबंध बनाने से भी इनकार कर दिया। इस बात से परेशान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर रिश्तेदारों और पुलिस को भूत प्रेत की बाधा के चलते मौत की झूठी कहानी सुना दी। घटना कुंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हाभाटा निवासी कंचन ऊर्फ लता का शव उसके घर में पड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम व बिसरा परीक्षण कराने तथा क्वेरी रिपोर्ट पर मौत को होमोसाईडल नेचर होना बताया गया। महिला संबंधी गंभीर प्रकृति के संवेदनशील अपराध होने के चलते एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की जांच एडिशनल एसपी आईपीएस विकास कुमार को अपने निर्देशन में करवाने के लिए सौंपी। जांच के दौरान पति दुर्गेश मल्लाह पर ही शक होने से उससे पूछताछ की गई। शुरू में तो वह मुकरता रहा। पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। और हत्या करने कि बात स्वीकार कर लिया।

संतान नहीं होने पर होता था विवाद

आरोपी दुर्गेश ने बताया कि संतान न होने पर उसकी पत्नी हमेशा विवाद करते हुए जिम्मेदार ठहराती थी। घटना की रात को भी मृतिका कंचन बाई के साथ आरोपी दुर्गेश मल्लाह का विवाद हुआ था। दुर्गेश उसके साथ संबंध स्थापित करना चाहता था पर उसकी पत्नी कंचन बाई ने फिर से ताने मारकर पति से विवाद करना शुरू कर दिया। इस बात से आक्रोशित होकर दुर्गेश मल्लाह ने उसके मुंह नाक को तकिया से दबाकर हत्या कर दी। फिर घरवालों को मृतिका का भूत प्रेत का बाधा होना व झटके मारना कहकर गुमराह किया। साथ ही मृतिका के चेहरे में आई चोट को भी झटका लगने से होना बताया था।

जांच के बाद आरोपी दुर्गेश मल्लाह पिता कुंजू राम मल्लाह उम्र 35 साल निवासी सेन्हाभाठा द्वारा अपराध घटित करना सिद्ध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story