Begin typing your search above and press return to search.

Kawardha News: जंगल के राजा ने बुजुर्ग को बनाया शिकार: गाय चराने गए थे दादा-पोते, तभी घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में मिली आधी लाश

Bujurg Par Bagh Ne Kiya Hamla: कवर्धा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां बाघ ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार (Bujurg Par Bagh Ne Kiya Hamla) बनाया है। बुजुर्ग का आधा शव जंगल के अंदर से बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम चेतावनी जारी करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Kawardha News: जंगल के राजा ने बुजुर्ग को बनाया शिकार: गाय चराने गए थे दादा-पोते, तभी घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में मिली आधी लाश
X

Kawardha News

By Chitrsen Sahu

Bujurg Par Bagh Ne Kiya Hamla: कवर्धा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां बाघ ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार (Bujurg Par Bagh Ne Kiya Hamla) बनाया है। बुजुर्ग का आधा शव जंगल के अंदर से बरामद किया गया है। वन विभाग की टीम चेतावनी जारी करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जंगल में मिली बुजुर्ग की आधी लाश

यह पूरा मामला जिले के सीमावर्ती वन ग्राम सिंघनपुरी का है। यहां दादा-पोते जंगल में गाय चराने गए थे, तभी बुजुर्ग रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। अगले दिन उसकी आधी लाश जंगल के अंदर मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि बाघ ने ही बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

जंगल से अचानक गायब हुआ बुजुर्ग

मृतक गुनीराम यादव सिंघनपुरी गांव का रहने वाला था। शनिवार को वह अपने पोते के साथ गाय चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गया था। तभी गुनीराम अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। जिसके बाद उसने घर आकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत चिल्फी थाने में की।

वन विभाग ने की अपील

जिसके बाद पुलिस की टीम ने वन विभाग के साथ उसकी खोज शुरु की तो रविवार को उसके कमर का आधा हिस्सा मध्यप्रदेश के सुपखार परिक्षेत्र क्रमाक 341 मंडला थाना क्षेत्र में मिला। गहने और कपड़े को देखकर परिजनों ने उसकी पहचान गुनीराम यादव के रूप में की। इधर वन विभाग ने लोगों को जंगल की ओर न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Next Story