Begin typing your search above and press return to search.

Kawardha Kukdoor Accident: 18 मजदूरों की मौत, तेंदूपता तोड़कर लौट रहे थे सभी, जानिए कैसे हुआ हादसा...मृतकों के नाम देखें

Kawardha Kukdoor Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए हादसे में मृत लोगों की संख्या 18 हो गई है। कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप पलटने से 13 मजदूरों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kawardha Kukdoor Accident: 18 मजदूरों की मौत, तेंदूपता तोड़कर लौट रहे थे सभी, जानिए कैसे हुआ हादसा...मृतकों के नाम देखें
X
By Sandeep Kumar

Kawardha Kukdoor Accident कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए हादसे में मृत लोगों की संख्या 18 हो गई है। मृतकों में 17 महिला और एक पुरुष शामिल है। बता दें कि कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप पलटने से 13 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर पांच ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से 4 घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानिए हादसा कैसे हुआ

दरअसल, ये पूरी घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी घाटी की है। यह एरिया पंडरिया विकासखंड में आता है। सेमरहा गांव के रहने वाले मजदूर तेंदूपता तोड़ने बाहपानी के जंगल पहुंचे थे। सभी पिकअप में सवार थे। वापसी में बाहपानी घाटी में मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ब्रेक फेल हो गया था और लग नहीं रहा था। ड्राइवर ने आवाज देकर कहा कि ब्रेक फेल हो गया है आप लोग कूद जाइए। इसमें महिलाएं कूद नहीं पाई। जिसके चलते महिलाओं में मृतिको की संख्या ज्यादा है।

हादसे की खबर मिलाने की बाद मौके पर कुकदुर पुलिस पहुंची है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक अस्पताल के डॉक्टरभी पहुंचे थे। घटना स्थल से जिला मुख्यालय कवर्धा की दूरी 70 किलोमीटर और ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की दूरी मात्र 35 किलोमीटर है।

नीचे देखें मृतकों के नाम....

मृतकों में 48 वर्षीया मिला बाई, 40 वर्षीया टीकू बाई, 45 वर्षीया सिरदारी गोंड, 35 वर्षीय जनीमा बाई, 60 वर्षीया मुंगिया बाई, 62 वर्षीया झंगलो बाई, 50 वर्षीया सिया बाई, 15 वर्षीया किरण, 35 वर्षीय पटोरीन बाई, 48 वर्षीया घनईया बाई, 35 वर्षीया शांति बाई, 40 वर्षीया प्यारी बाई, 16 वर्षीया सोनम बाई है। सभी आदिवासी गोंड समुदाय से आते है।

घायलों के नाम

जबकि घायलों में 45 वर्षीया मुन्नी बाई, 52 वर्षीया धान बाई, 22 वर्षीया ममता, 50 वर्षीय गुलाब सिंह है। सभी ग्राम सेमरहा विकासखंड पंडरिया निवासी है। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने टूटकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नाम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए प्रशासन से आग्रह किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भी ट्वीट सामने आया है। सांसद विजय पांडे ने भी मृतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम विजय शर्मा हेलीकॉप्टर से मौके के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने कलेक्टर एसपी को भी त्वरित राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव भी मौके के लिए रवाना हो चुके है।

मुख्यमंत्री साय ने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story