Begin typing your search above and press return to search.

Kawardha Accident News: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 25 घायल, 50 यात्री थे सवार...

Kawardha Accident News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

Kawardha Accident News: यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 25 घायल, 50 यात्री थे सवार...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Kawardha Accident News कवर्धा। आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए, जिन्हें जिले के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना झलमला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह रेंगाखर से कवर्धा के लिए जय भोरमदेव बस CG 09 0322 बस 50 यात्रियों को भरकर निकली थी। इसी दौरान झलमला धरा जोड़ी घाटी के पास बड़ी नाला में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही झलमला पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। इस हादसे में बस सवार 25 यात्री घायल हो गए।

घायलों में 15 यात्रियों को रेंगाखर व 10 घायलों को झलमला सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी घायलों का उपचार जारी है। साथ ही दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को पुलिस ने दे दी है।





Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story