Begin typing your search above and press return to search.

Kanker News: दो बच्चों की मौत: खेलते-खेलते तालाब में पहुंचे दोनों भाई, नहाने के दौरान डूबने से गई जान

Do Bhaiyo Ki Maut: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो मासूम भाईयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से गांव और परिवार में सनसनी फैल गई है।

Kanker News: दो बच्चों की मौत: खेलते-खेलते तालाब में पहुंचे दोनों भाई, नहाने के दौरान डूबने से गई जान
X

Kanker News

By Chitrsen Sahu

Do Bhaiyo Ki Maut: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो मासूम भाईयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। इस घटना के बाद से गांव और परिवार में सनसनी फैल गई है।

नहाने के दौरान डूबे दोनों भाई

यह घटना चारामा थाना क्षेत्र के लीलेझर गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खेल रहे थे, तभी वह तालाब के पास पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला, इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस।

रिश्ते में दोनों भाई थे

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान चंद्रकांत कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत कोरेटी लीलेझर गांव का रहने वाला था और उसके पिता किसान है। वहीं सूर्यकांत परतेती बलोद जिले के जिलेवाही गांव का रहने वाला था, जो कि चंद्रकांत कोरेटी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर दोनों खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वह तालाब में उतरकर नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण दोनों डूब गए। तभी आसपास में मौजूद लोगों ने उन्हें देखा और उन्हें तालाब से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टपार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story