Begin typing your search above and press return to search.

Kanker News: प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, जाँच के बाद हुए निलंबित

Kanker News: छात्राओं से दुर्व्यवहार में कलेक्टर ने जांच करवाई। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।

Kanker News: प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले प्राचार्य पर गिरी गाज, जाँच के बाद हुए निलंबित
X
By Sandeep Kumar

Kanker News कांकेर। छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपशब्द कहने वाले प्राचार्य को कलेक्टर के जाँच के निर्देश के बाद निलंबित किया गया है। छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने इसकी जांच करवाई थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर प्राचार्य को निलंबित किया गया है।

चारामा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरौद में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ अशोक कुमार गोटे (व्याख्याता एलबी) के खिलाफ स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थी।

आरोप है कि छात्राओं से भी दुर्व्यवहार कर अपशब्दों का प्रयोग प्राचार्य के द्वारा किया जाता था। बात-बात पर शिक्षक मारपीट के लिए उतारू हो जाते थे। बच्चों के अभिभावकों के द्वारा स्कूल में चर्चा के लिए जाने पर प्राचार्य के द्वारा उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता था।

जिसकी शिकायत पालकों ने कलेक्टर को की थी। कलेक्टर ने इसकी जांच करवाई। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर व्याख्याता अशोक कुमार गोटे को निलंबित कर दिया है। अशोक कुमार गोटे का निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चारामा नियत किया गया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story