Kanker News: मां और दो बच्चों का शव मिला, पुलिस पहुंची तो फंदे पर लटकी थी लाश...

X
By - Sandeep Kumar |19 April 2024 11:57 AM IST
Kanker News: कांकेर से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला का उसके दो बच्चों के साथ शव मिलने से सनसनी मच गई है। महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है।
Kanker News कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक मां ने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशांका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना चारामा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, चारामा क्षेत्र के बड़ेगौरी गांव की महिला की लाश उसके घर में दो बच्चों के साथ फंदे पर लटकती मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चारामा पुलिस पहुंची। मृतक महिला का नाम कविता तेता 27 साल और बच्चों की पहचान डेढ़ साल और 6 माह के रूप में की गई। महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी।
फिलहाल महिला ने ऐसा क्यों किया और किन परिस्थितियों में महिला ने ऐसा आत्मघाटी कदम उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है।
Next Story
-
Home
-
Menu
