Begin typing your search above and press return to search.

Kanker Crime News: अस्पताल में महिला हेल्थ अफसर से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी कर्मी पर किया एफआईआर

Kanker Crime News: महिला हेल्थ अफसर से अस्पताल में सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान पहुंचे पति ने महिला को बचाया। शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kanker Crime News: अस्पताल में महिला हेल्थ अफसर से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी कर्मी पर किया एफआईआर
X
By Radhakishan Sharma

Kanker Crime News: कांकेर। अस्पताल में महिला हेल्थ अफसर से सहकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एनएचएम कर्मियों के हड़ताल में चले जाने के चलते दोनों अस्पताल में अकेले थे। इस दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के दौरान पहुंचे पति ने किसी तरह अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार पटौद उप स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता रूरल हेल्थ अफसर के पद पर पदस्थ है। उसकी बातचीत उप स्वास्थ्य केंद्र में ही पदस्थ सहकर्मी सुरेश कुमार मरपल्ली से होती थी। वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल में होने के चलते कल 15 सितंबर को दोनों ही बस उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थे।

इस दौरान महिला को अकेली देखकर उसके सहकर्मी के नियत बिगड़ गई और उसने फायदा उठाते हुए 15 सितंबर की दोपहर 3:15 बजे जबरदस्ती करते हुए पीड़िता के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबरदस्ती बलात्कार के दौरान पीड़िता के पति आ गए और अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

पति के आने पर आरोपी मौके से भाग निकला

पति–पत्नी ने इसकी शिकायत कांकेर कोतवाली थाने में की। पुलिस ने बीएनएस की धारा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली (47)पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story