Begin typing your search above and press return to search.

Kanker Breaking: कांकेर के आमाबेड़ा में तनाव, दफन पर विवाद, शव निकालने के आदेश के बाद गांव में झड़प, पत्थरबाजी में ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Kanker Amabeda Tension: दफन को लेकर विवाद के बाद शव निकालने के आदेश पर गांव में हिंसा। पत्थरबाजी में ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल।

Kanker Breaking: कांकेर के आमाबेड़ा में तनाव, दफन पर विवाद, शव निकालने के आदेश के बाद गांव में झड़प, पत्थरबाजी में ASP समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
X
By Ragib Asim

Kanker Amabeda Tension: कांकेर/आमाबेड़ा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में शव दफनाने को लेकर उठा विवाद गुरुवार को गंभीर हिंसा में बदल गया इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अंतागढ़ आशीष बंछोर समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम बड़े तेवड़ा निवासी 70 वर्षीय चमरा राम सलाम की 16 दिसंबर 2025 को मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने गांव की निजी जमीन पर दफन संस्कार किया था। मृतक का पुत्र गांव का सरपंच है। इसी दफन प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए गांव के एक वर्ग ने मौत की परिस्थितियों और स्थानीय आदिवासी रीति-रिवाजों के पालन पर सवाल उठाए और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिसके चलते गांव में तनाव लगातार बढ़ता चला गया।

शव निकालने के आदेश से भड़का तनाव

ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी ने विधिक प्रावधानों के तहत शव को बाहर निकालने (Exhumation) का आदेश जारी किया, जिसमें पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। प्रशासनिक आदेश सामने आने के बाद गांव में दो वर्ग आमने-सामने आ गए और माहौल तेजी से उग्र होता चला गया।

पत्थरबाजी और पुलिस पर हमला

तनाव के बीच दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात काबू में करने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें ASP आशीष बंछोर सहित 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के दौरान कुछ निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

हालात नियंत्रण में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर, कलेक्टर कांकेर और पुलिस अधीक्षक कांकेर मौके पर मौजूद हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पूरे मामले को कानूनी व शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश जारी हैं, साथ ही पूरे घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story