Kabirdham News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओड़िसा से गांजा ला रहे तीन आरोपी पकड़ाए...भेजना था यूपी

Kabirdham News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओड़िसा से गांजा ला रहे तीन आरोपी पकड़ाए...भेजना था यूपी
X
Kabirdham News: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी ओड़िसा से गांजा लाकर यूपी के तस्कर को देने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ लिया...

Kabirdham News: कबीरधाम। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर गांजा की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जिले में की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंर्गत थाना चिल्फी द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग और निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में 31 जनवरी को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, 31 जनवरी को थाना चिल्फी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन पिट्ठू बैगों से कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे का वजन 15.480 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कुल कीमत 7,75,000 रुपये है। मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सुनियोजित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महताब अहमद व मो. रासिक बस अथवा ट्रेन के माध्यम से ओड़िसा के सोनपुर जाते थे और गांजा लेकर रायपुर आते थे। रायपुर में रहने वाला इमाम खान, जो टैक्सी परमिट वाहन चालक है, उसके द्वारा तय योजना के अनुसार गांजा को अपने वाहन से हमीरपुर उत्तरप्रदेश ले जाता था। आरोपी गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर लाभ कमाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में भी इसी तरीके से गांजा की तस्करी की जा चुकी है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

01. इमाम खान पिता वाहिद खान उम्र 40 वर्ष, निवासी सिचौली पुरवा (पानी टंकी के पास), वार्ड नंबर 19, मौदहा, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश

02. महताब अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 25 वर्ष, निवासी हिमौली, तहसील मौदहा, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश

03. मो. रासिक पिता मो. रजा उर्फ राजू उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-3, शीतला कॉलोनी, गुड़गांव, हरियाणा, हाल पता सुभाष नगर, मौदहापारा, ढेबर स्टील के पास, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर

जब्त की गई सामग्री

01. टाटा जेस्ट कार सफेद रंग क्रमांक CG-18-M-1456, अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये

02. अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.480 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 7,75,000 रुपये

03. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये

04. एक वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये

05. एक विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, कीमत लगभग 10,000 रुपये

इस प्रकार आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल जुमला संपत्ति लगभग 12,95,000 रुपये को समक्ष गवाहों के मुताबिक जब्ती पत्रक के तहत जब्त किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा व टीम की सतर्कता एवं सक्रियता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में सउनि दर्शन साहू, आरक्षक 553 पंकज यादव, 164 अमन वाहने, 7 दिलीप जायसवाल, 472 सुनील मरावी व 159 पप्पू पनागर द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Tags

Next Story