Begin typing your search above and press return to search.

Job News: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, दो दिनों तक होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन...

Job News: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 11 और 12 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।

Job News: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, दो दिनों तक होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन...
X
By Sandeep Kumar

Job News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद, बलौदाबाजार जिले में बेरोजगाार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

महासमुंद जॉब न्यूज़

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के लिये वर्ष 2026 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार 10 फरवरी मंगलवार को जिला स्थापना दिवस पर, 2 सितम्बर बुधवार को हरछठ एवं 11 नवम्बर बुधवार को भाई दूज के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालयों में लागू नही होगा।

बलौदाबाजार शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प

जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 135 पदों की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

प्लेसमेन्ट कैेम्प में नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कुकुरदी बलौदाबाजार द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड के 4 पद, बायलर ऑपरेटर के 4 पद, इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन के 7 पद, इलेक्ट्रीशियन के 5 पद एवं फिटर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा पदानुसार, वेतन 12610 रूपए अनुभव 3 से 5 वर्ष, कार्यक्षेत्र कुकुरदी सीमेंट बलौदाबाजार होगा। दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 20 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 50 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, उच्च एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 20 से 45 वर्ष, वेतन 15 हजार से 18 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, ऑपरेटर के 5 पद, फिटर के 10, वेल्डर के 10 पद एवं हेल्पर के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता आईटीआई एवं अन्य उत्तीर्ण, उम्र 18 ये 40 वर्ष एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, वेतन 10 हजार रूपये देय होगा, कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा।

ऐसे आवेदक जो निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक है और मेला में भाग लेना चाहते है वे वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/

छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैम्प हेतु पंजीयन कर सकते है, दोनों पंजीयन होना अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवेदक स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story