Begin typing your search above and press return to search.

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में CG के रिदम केडिया ने हासिल किया ऑल इंडिया चौथा रैंक, CM विष्णु बोले-शाबाश बेटा...

JEE Advanced Result:

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में CG के रिदम केडिया ने हासिल किया ऑल इंडिया चौथा रैंक, CM विष्णु बोले-शाबाश बेटा...
X
By Sandeep Kumar

JEE Advanced Result: रायपुर। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के परिणामों की घोषणा हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिदम केडिया ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक हासिल किया हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी हैं। सीएम ने 'X' पर लिखा

'शाबाश बेटा।

जेईई एडवांस परीक्षा में राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर हम सबको गौरवान्वित किया है।

इस शानदार सफलता के लिए बेटे रिदम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।'

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले राजधानी रायपुर के रिदम केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिदम ने देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।

रिदम ने बताया की उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में है रायपुर आने पर जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

नीचे पढ़ें सीएम का पोस्ट



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story