प्रमोशन ब्रेकिंग: शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर जेडी ने जारी किया निर्देश, दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद इस दिन होगी डीपीसी
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर शिक्षा संभाग के जेडी ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

बिलासपुर 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ बिलासपुर शिक्षा संभाग के जेडी ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है। संभाग के डीईओ और बीईओ को पत्र लिखकर संभाग स्तरीय संवर्ग के प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं.प्र.पा.प्रा.शा., एल.बी, नियमित ई/टी संवर्ग की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची के दायरे में आने वाले शिक्षकों की सूची भेजने का निर्देश दिया है। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद पदोन्नति के लिए 27 को डीपीसी की बैठक होगी।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने संभाग के अंतर्गत आने वाले डीईओ व बीईओ को जारी निर्देश में लिखा है, संभाग स्तरीय संवर्ग के प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं.प्र.पा.प्रा.शा., एल.बी, नियमित ई/टी संवर्ग की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची प्रकाशन किया जाना है, विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक, तथा पदोन्नति हेतु प्रस्ताव जिला से प्राप्त कर निर्धारित निम्नलिखित तिथि तक कार्यक्रम संपादित किया जाना है। निर्धारित तिथि तक चाही गयी जानकारी अनिवार्य रूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समायावधि में जानकारी उपलब्ध नहीं कराये जाने पर संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी।
जेडी ने जारी किया कैलेंडर
वरिष्ठता सूची हेतु प्रकाशन- 13 मार्च्र 2026
वरिष्ठता सूची हेतु दावा आपत्ति- 17 मार्च 2026
वरिष्ठता सूची हेतु अंतिम प्रकाशन- 20 मार्च 2026
रिक्त पद एवं पदोन्नति प्रस्ताव की जानकारी प्राप्त करना- 24 मार्च 2026
विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक- 27 मार्च 2026
शिक्षक संगठनों ने सौंपा था ज्ञापन
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आर.पी. आदित्य से भेंट कर शिक्षकों की लंबित पदोन्नति के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था।
इस दौरान संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इसी कड़ी में कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा प्रशिक्षित स्नातक/स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ई एवं टी संवर्ग की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में संभागीय वरिष्ठता सूची के प्रकाशन एवं पदोन्नति प्रक्रिया के लिए समय–सीमा निर्धारित करते हुए आदेश जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च 2026 को वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 17 मार्च 2026 तक दावा–आपत्ति, 20 मार्च 2026 को अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, 24 मार्च रिक्त पद एवं पदोन्नति प्रस्ताव की जानकारी प्राप्त करना, तथा 27 मार्च 2026 को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है कि निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूर्ण कर शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
