Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: पैरावट के बीच जली मिली युवक की लाश, जहर खाकर आग में कूदने की आशंका, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Pairavat Me Jali Mili Yuvak Ki lash: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक की पैरावट में जलकर मौत हो गई है। उसकी लाश खेत में पैरावट के बीच जली हालत में मिली (Pairavat Me Jali Mili Yuvak Ki lash), जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Jashpur News: पैरावट के बीच जली मिली युवक की लाश, जहर खाकर आग में कूदने की आशंका, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
X

Jashpur News

By Chitrsen Sahu

Pairavat Me Jali Mili Yuvak Ki lash: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक की पैरावट में जलकर मौत हो गई है। उसकी लाश खेत में पैरावट के बीच जली हालत में मिली (Pairavat Me Jali Mili Yuvak Ki lash), जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पैरावट के बीच जली मिली युवक की लाश

यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक की लाश खेत में पैरावट के बीच में जली मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका ये जताई जा रही है कि युवक ने जहर खाने के बाद आग में कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

शुक्रवार देर शाम से लापता था युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान समसुल्हक खान के रूप में की गई है, जो कि बिलाईटांगर गांव में रहता था और हाट बाजार में प्लास्टीक का सामान बेचता था। शुक्रवार देर शाम से वह प्रकाश सिंह के गोदाम में हिसाब-किताब की बात कहकर मोबाइल घर में ही छोड़कर निकला था। देर रात जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच पुरन ताराब के पास समसुल्हक खान की गाड़ी खड़ी दिखाई दी। साथ ही पास के ही खेत में आग जलते मिला, जब परिजनों ने पास जाकर देखा, तो समसुल्हक खान की लाश पैरावट के बीच आग में जलती हुई दिखाई दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story