Jashpur News: मकान में जमा था बावन परियों का खेल, तभी पहुंची गयी पुलिस, 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 54,250 रूपए जप्त
Jashpur News: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार(Jashpur Gambling News) किया है. उनके पास से 54,250 रूपए किये गए हैं.

जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार(Jashpur Gambling News) किया है. उनके पास से 54,250 रूपए किये गए हैं.
जानकारी के मुताबिक़, मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ग्राम लक्ष्मीनगर टिकैतगंज का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर, टिकैत गंज में, फिरोज नाम के एक व्यक्ति के घर में जुआ खेला जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच गयी.
पुलिस की टीम ने लक्ष्मी नगर टिकैतगंज जाकर फिरोज के घर की घेरा बंदी की. पुलिस के द्वारा जब घर के अंदर छापा मारा गया तो, वहां 14 व्यक्ति चटाई बिछाकर ताश पत्ती के साथ पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. तभी पुलिस पहुंच गयी. और कार्यवाही करते हुए सभी 14 लोगों को गिरफतार कर लिया. पकड़े गए जुआड़ियों के पास से 54,250 रुपय, एक मोटर साइकल,01 स्कूटी, एक टाटा नैक्शन कार व 14 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत केस दर्ज किया गया.
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर, मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर, अर्जुन राम उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, उम्र 35 वर्ष निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर, राजेन्द्र राम उर्फ टेप, उम्र 39 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर, पंकज गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनिया टोली, जशपुर, करण ताम्रकार उम्र 24 वर्ष, निवासी नवाटोली जशपुर, सूरज चौधरी उम्र 32 वर्ष, निवासी टंकी टोली जशपुर, आनंद राम उम्र 28 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर, ऑफिर अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर, विनय ताम्रकर उम्र 25 वर्ष निवासी नवा टोली जशपुर, आशीष गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी बाकी टोली जशपुर, शिवम् राम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर, खगेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर.
