Jashpur News: बेटे ने प्रेम विवाह किया, गुस्साएं पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर मार डाला

Jashpur News जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक कलयुगी दादा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बेटे के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी ही पोती की हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे से बदला लेने पोती को डेम में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए मामला
जानकारी के मुताबिक घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। ग्राम कदमछार में सुरेश राम रहता है। सुरेश ने 2016 में दूसरे समाज की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से सुरेश का पिता रंथू राम नाराज था। रंथू राम इसी बात को लेकर आये दिन अपने बेटे सुरेश से लड़ाई झगड़ा करता रहता था। इस बात से परेशान सुरेश अपनी पत्नी को लेकर मेहनत मजदूरी करने मुंबई चला गया था। बीते 13 मार्च को अपनी पांच वर्षीय बेटी के एडमिशन को लेकर वापस अपने गांव कदमकछार आया था। 26 मार्च को आरोपी रंथू राम प्रेम विवाह को लेकर सुरेश से झगड़ा करने लगा और घर से चले जाने को कहा। विवाद बढ़ता देख पत्नी को घर पर ही छोड़कर सुरेश अपने दोस्त दुलदुला निवासी के घर चला गया।
दादा ने नहाने गई पोती को डेम में दिया धक्का
28 मार्च की सुबह आरोपी की पोती गांव के स्टॉप डेम में नहाने गई उस दौरान दादा भी पीछे पीछे पहुंच गया। यहां पर पोती को पीछे से धक्का देकर गहरे पानी में गिरा दिया। पानी मे डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कि तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि बेटे के प्रेम विवाह से वो नाराज था और बेट से बदला लेने गुस्से में उसने अपनी पोती की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
-
Home
-
Menu
